कौन होगा, राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री
राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत मिलने के बाद पार्टी अब किस उम्मीदवार को मुख्यमंत्री के लिए चुनाव करने वाली है। इसकी घोषणा जल्द ही आपको मिल सकती है। सबसे बड़ी समस्या यह है। बीजेपी राजस्थान में किस को अपना अगला मुख्यमंत्री बनाएगी ये अभी तय नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि, इस बार बीजेपी नया चेहरे को मौका दे सकती है। बल्कि वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत बालकनाथ समेत कई चेहरे इस रेस में आगे है। बीते कुछ दिनों से वसुंधरा राजे लगातार अपनी विधायको से बात कर रही है। जिससे पार्टी के कुछ नेता दिल्ली में भी डेरा डाले हुए है। जबकि राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को कहां कि, पार्टी जो भी निर्णय लेगी वह सभी को मान्य होगा।
![कौन होगा, राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री 2 वसुंधरा राजे](https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/वसुंधरा-राजे-242x300.jpg 242w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/वसुंधरा-राजे-824x1024.jpg 824w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/वसुंधरा-राजे-768x954.jpg 768w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/वसुंधरा-राजे-1237x1536.jpg 1237w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/वसुंधरा-राजे-1649x2048.jpg 1649w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/वसुंधरा-राजे-150x186.jpg 150w)
वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री के रेस में सबसे आगे:
पार्टी के अधिकतम नेता दिल्ली में पहले से ही डेरा डाला हुए है। जबकि नवनिर्वाचित विधायक जो पहले से वसुंधरा राजे से लगातार मिलते आ रहे है। विधायको ने यह भी पक्ष रखा है कि, इस बार भी वसुंधरा राजे को ही राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक वसुंधरा राजे के खेमे के नेता लगभग 60 विधायक उनके आवास पर मिलने जा चुके है। ऐसे में विधायको की वसुंधरा राजे के इस मुलाकात को शक्ति प्रदर्शन के रूम में देखा जा सकता है।बल्कि विधायको का कहना है कि, हम राजे जी से बस शिष्टाचार की भावना से मिलने आए है। भाजपा विधायक नसीराबाद का कहना है कि, प्रधानमंत्री तथा वसुंधरा राजे की वजह से ही राजस्थान में भाजपा को बहुमत वापसी हुई है। अब विधायको तथा वसुंधरा राजे के मुलाकात से यह स्पष्ट हो गया है। इस बार भी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हो सकती है।