जाने, महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई का रही महिला सम्रधि योजना Mahila Samridhi Yojana के फायदे
महिला समृद्धि योजना NSFDC की एक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है, इसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसमें उन सभी आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को आसान शर्तों के साथ उन्हें सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह भी अपने जीवन स्तर को उठा सके और समाज में एक सम्मानजनक रूप से कार्य कर अपनी जीविका चला सके।
![महिला सम्रधि योजना Mahila Samridhi Yojana 2 महिला सम्रधि योजना Mahila Samridhi Yojana](https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/महिला-सम्रधि-योजना-Mahila-Samridhi-Yojana-300x201.jpg 300w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/महिला-सम्रधि-योजना-Mahila-Samridhi-Yojana-1024x684.jpg 1024w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/महिला-सम्रधि-योजना-Mahila-Samridhi-Yojana-768x513.jpg 768w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/महिला-सम्रधि-योजना-Mahila-Samridhi-Yojana-150x100.jpg 150w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/महिला-सम्रधि-योजना-Mahila-Samridhi-Yojana.jpg 1182w)
महिला सम्रधि योजना Mahila Samridhi Yojana
महिला सम्रधि योजना Mahila Samridhi Yojana के तहत महिलाओं की आयु 50 से कम और 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। इसके साथ ही 50% सब्सिडी योजना और मार्जिन मनी सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। यह गरीबी रेखा से नीचे जीने वाली महिलाओं के लिए चलाई गई एक विशेष योजना है, जिस महिला के परिवार की ग्रामीण क्षेत्र में आए 98000 से कम है और शहरी क्षेत्र में 1 लाख 20 हाजर से कम है, उन सभी महिलाओं को इस योजना के तहत राशि प्रदान की जाती है।
50000 तक की राशि का प्रावधान
इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं निराश्रित महिलाओं और अन्य समुदाय की महिलाओं को भी राशि प्रदान की जाती है। वही इस योजना का लाभ वह अपने व्यवसाय के लिए ले सकते हैं। इसमें ₹50000 तक की राशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें 4 प्रतिशत ब्याज दर पर ₹40000 महिलाओं को दिए जाते हैं। इसके साथ ही बची हुई ₹10 हजार की ऋण राशि सब्सिडी के तौर पर माफ की जाती है।
महिला सम्रधि योजना आज महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। यह प्रमुख योजना देश भर में कई राज्यों में चलाई जाती है। इसके लिए लक्षित महिला लाभार्थियों की पहचान की जाती है और उन्हें सीधे या स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी इसमे ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।