लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलेगा लोगो को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुए
सरकार द्वारा समाज के निर्धन वर्ग के लोगो तक उचित तरीके से खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को सही तरह से पहुचाने के लिए कई योजनाये बने जाती है। उन्हीने में से एक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली है” इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार 500 करोड रुपए की लागत से आने वाले समय में 3500 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निर्माण करने जा रही है।
![लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली 2 लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली](https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/लक्षित-सार्वजनिक-वितरण-प्रणाली-300x169.jpeg 300w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/लक्षित-सार्वजनिक-वितरण-प्रणाली-150x84.jpeg 150w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/लक्षित-सार्वजनिक-वितरण-प्रणाली.jpeg 560w)
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से पारदर्शी तरीके से लोगो तक अन्य योजना को लागू करना है। आपको बता दे की लक्ष्मी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत “अंत्योदय अन्न योजना” को लागू करना है, जिसके माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन जी रहे निर्धनतम वर्ग के बीच भुखमरी को कम किया जा सके।
राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के आधार पर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमे बताया गया है, की देश में कुल आबादी का लगभग 5% हिस्सा ऐसा है जो, आज भी दो वक्त का भोजन किए बिना सोता है। उन्ही आबादी को पर्याप्त रूप से राशन पहुंचाने के लिए इस वितरण प्रणाली को अपनाया गया है।
कालाबाजारी रोकने का प्रयास
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत समय पर उचित दर से खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का समुचित वितरण एवं समाज के निर्धन वर्ग को खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिससे किसी तरह की कोई कालाबाजारी नही होती है।