Ekalnari Samman Pension Scheme मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के तहत महिलाओ को मिल रहे 1500 रूपए प्रतिमाह
राजस्थान सरकार द्वारा एकल नारी सम्मानित पेंशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जो भी महिलाये अकेली रहती है या जो, विधवा है या फिर तलाकशुदा है। किसी कारणवश अकेली है, उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा यह मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना शुरू की गई है।
![Ekalnari Samman Pension Scheme मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के तहत महिलाओ को मिल रहे 1500 रूपए प्रतिमाह 2 Ekalnari Samman Pension Scheme](https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Ekalnari-Samman-Pension-Scheme-300x137.webp 300w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Ekalnari-Samman-Pension-Scheme-150x68.webp 150w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Ekalnari-Samman-Pension-Scheme.webp 600w)
राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना की शुरुआत 2023 में की गई है, तभी इस योजना का लाभ महिलाए लेते हुए नजर आ रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को प्रति महीने आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा नारियों को सम्मान से जीने के लिए और अपना गुजारा करने के लिए यह एकलनारी सम्मान पेंशन योजना शुरू की गयी है। इस योजन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
एकलनारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ
एकलनारी सम्मान पेंशन योजना इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाओं को ₹500 प्रति माह पेंशन प्रदान की जाती है। इसके साथ ही 55 से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं को इसके लिए सरकार कुछ बढ़कर प्रदान करती है। इसके लिए उन्हें राजस्थान सरकार 750 रुपए प्रतिमाह उन्हें प्रदान करती है।
लेकिन यदि किसी महिला की यदि आयु 65 वर्षों से 75 वर्ष के बीच में है तो ऐसी महिलाओं के लिए भी सरकार द्वारा ₹1000 प्रति माह तक राशि प्रदान की जाती है। वहीं यदि कोई महिला 75 वर्ष से ऊपर की आयु की हो चुकी महिलाओं को सरकार द्वारा पेंशन के रूप में ₹1500 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।