Sugarcane MSP Rate Increase-गन्ने का एमएसपी रेट बढ़ाया जाए
गन्ना किसानों को लिए सरकार का तोहफा, MSP 11 रुपये प्रति क्विंटल बढाया
गन्ना किसानों के लिए इस समय बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने किसानों के हित में फैसला सुनाते हुए गन्ने के न्यूनतम समर्थन में मूल्य में इस बार बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दे कि, इस समय यह फैसला पंजाब राज्य सरकार की ओर से लिया गया है, जिसमें अब गाने की फसल के मूल्य में ₹11 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
![Sugarcane MSP Rate Increase-गन्ने का एमएसपी रेट बढ़ाया जाए 2 Sugarcane MSP rate Increase-गन्ने का एमएसपी रेट बढ़ाया जाए](https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Sugarcane-MSP-rate-Increase-गन्ने-का-एमएसपी-रेट-बढ़ाया-जाए-300x200.webp 300w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Sugarcane-MSP-rate-Increase-गन्ने-का-एमएसपी-रेट-बढ़ाया-जाए-1024x683.webp 1024w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Sugarcane-MSP-rate-Increase-गन्ने-का-एमएसपी-रेट-बढ़ाया-जाए-768x512.webp 768w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Sugarcane-MSP-rate-Increase-गन्ने-का-एमएसपी-रेट-बढ़ाया-जाए-1536x1024.webp 1536w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Sugarcane-MSP-rate-Increase-गन्ने-का-एमएसपी-रेट-बढ़ाया-जाए-2048x1365.webp 2048w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/Sugarcane-MSP-rate-Increase-गन्ने-का-एमएसपी-रेट-बढ़ाया-जाए-150x100.webp 150w)
गन्ना गन्ने का समर्थन मूल्य (Sugarcane new MSP Rate)
सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद से गन्ने के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि, अब गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस 391 (MSP) हो गया है। अब जो भी चीनी मिले हैं, वह राज्य के गणना किसानो से इसी रेट पर अपने मिलो के लिए गणना खरीदते हुए नजर आने वाली है।
11 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ा रेट
इस फेसले से राज्य के कई लाखों गन्ना किसानों को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। बता दे की, देश में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट पंजाब में देखा जाता है। यहां के गणना किसान सरकार से ₹20 प्रति क्विंटल बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन इस समय राज्य द्वारा ₹11 प्रति क्विंटल की दर से रेट बढ़ा दिया है, इससे पहले गाने का मूल्य 380 रुपए प्रति क्विंटल था।
किसानो की मांग 450 रुपए करने की थी
कुछ समय पहले गन्ने का मूल्य किसान द्वारा 450 रुपए करने की मांग की गई थी, जिसके लिए किसानों द्वारा आंदोलन भी किया गया था। किसानों को कहना है कि, उनके साथ वादा खिलाफी की गई है, क्योंकि बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया था कि, गन्ने का खरीद मूल्य ₹400 से ज्यादा कर दिया जाएगा। लेकिन इस समय सिर्फ 391 किया गया है।
स्टेट वाइज गन्ने का समर्थन मूल्य/एमएसपी
अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने यहां अलग-अलग गन्ने का मूल्य निर्धारित किया है। जेसे –
- पंजाब में 391 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।
- हरियाणा में 372 रुपए प्रति क्विंटल है।
- उत्तराखंड में 355 रुपए प्रति क्विंटल है।
- उत्तर प्रदेश में 350 रुपए प्रति क्विंटल है।
- बिहार में गन्ने का समर्थन मूल्य 335 रुपए प्रति क्विंटल है।