WPL 2024 की नीलामी हुई खत्म, Auction में बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं यह खलाड़ी
जल्द ही महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL) की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में WPL की नीलामी पिछले दिनों 9 दिसंबर को मुंबई में खत्म हुई है। आपको बता दे कि इस नीलामी में कुल 165 खिलाड़ियों का नाम शामिल था, जिसमें से 30 खिलाड़ियों को खरीदार मिल गए हैं, इसका कारण यह रहा की नीलामी में सिर्फ इतने ही स्लॉट उपलब्ध थे।
![WPL 2024 की नीलामी हुई खत्म 2 WPL 2024](https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/WPL-2024-300x200.jpg 300w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/WPL-2024-1024x683.jpg 1024w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/WPL-2024-768x512.jpg 768w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/WPL-2024-150x100.jpg 150w, https://newswow.online/wp-content/uploads/2023/12/WPL-2024.jpg 1200w)
WPL 2024 की नीलामी
2023 में महिला प्रीमियर लीग – Women Premier League 2024 (WPL) का पहला सीजन खेला गया था जो की, काफी सफल भी रहा था और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था। इसके बाद से इस बार अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। नीलामी में दुनिया भर की कहानी स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। वही इस नीलामी में दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी के रूप में सबसे आगे रही है।
सदरलैंडकाश्वी को 2-2 करोड़ में खरीदा
आपको बता दे की, सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा गया है। वही वृंदा दिनेश को UP वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा है।
यह पांचों इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी के रूप में देखि गयी है । इस ऑक्शन से पहले कुल 30 स्लॉट खाली थे और 165 में से 30 खिलाड़ी ही बिकीं। इस समय सभी टीमों के 18-18 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। आपको बता दे की इस WPL में एक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।